समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
मां नंदा-सुनंदा पावन पर्व एवं महोत्सव को डॉ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के कुशल नेतृत्व में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए *श्री राम सेवक सभा, नैनीताल* द्वारा नैनीताल पुलिस को सम्मानित किया गया। महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा *श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम* किए गए। यातायात प्रबंधन, महिला एवं बाल सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल द्वारा पूरी मुस्तैदी से कार्य किया गया। आयोजन के दौरान परिजनों से *बिछड़े बच्चों एवं बुजुर्गों को त्वरित प्रयासों से उनके परिवारजनों तक पहुंचाया गया, वहीं श्रद्धालुओं के खोए हुए मोबाइल फोन, पर्स, नगदी, चाबी एवं अन्य सामान* को बरामद कर सत्यापन के पश्चात वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। श्री राम सेवक सभा द्वारा *नैनीताल पुलिस की सतर्कता, तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं बेहतर प्रबंधन की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों* को सम्मानित किया गया। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की सक्रिय भूमिका से महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ तथा धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा श्री राम सेवक सभा एवं समस्त आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा आयोजक संस्था के सहयोग से ही इतने बड़े धार्मिक आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सका।




