समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल पुलिस और मेला कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई, माँ नन्दा देवी महोत्सव में खोया बच्चा सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, परिजनों ने जताया आभार
नैनीताल नगर में विश्व प्रसिद्ध माँ नन्दा देवी महोत्सव मेले के दौरान नैनीताल पुलिस ने अपनी सतर्कता और तत्परता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए मेले में अपने परिजनों से बिछड़े एक बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिवार और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
आज सायं के समय मल्लीताल, नैनीताल निवासी नीमा देवी अपने परिवार के साथ माँ नन्दा देवी महोत्सव मेला घूमने के लिए आई थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ के बीच उनका 04 वर्षीय पुत्र मनन अचानक परिजनों से बिछड़कर कहीं गुम हो गया। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना मेला कंट्रोल रूम को दी।
*पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई:
सूचना मिलते ही मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए मोर्चा संभाला। मेला कंट्रोल रूम से लगातार एनाउंसमेंट कराया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संदिग्ध रास्तों पर तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम के संयुक्त प्रयासों से कुछ ही समय में बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला गया। पुलिस टीम द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए बच्चे को उसकी माता नीमा देवी और अन्य परिजनों के सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर नीमा देवी और उनके परिवार ने नैनीताल पुलिस, मेला कंट्रोल रूम और ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया है।
इसी क्रम में आज पुलिस मेला कंट्रोल रूम द्वारा निम्नलिखित गुम व्यक्तियों/सामग्रियों को उनके परिजन/स्वामियों के सुपुर्द किया गया है:–*
*1.* मोबाइल– 02
*2.* ATM–01
*3.* केश– 500
*4.* व्यक्ति– 20
*पुलिस टीम*
*1.* SI मदन मोहन जोशी(मेला कंट्रोल रोम)
*2.* महिला कांस्टेबल नीतू चन्दोला(खोया पाया सैल)।
*3.* कांस्टेबल दीपक उप्रेती, मेला ड्यूटी(PRO कार्यालय)।




