नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में विश्वकर्मा जयंती पर होगा सुंदरकांड

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में विश्वकर्मा जयंती आज गुरुवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं में सुबह 8:00 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा । सुन्दरकाण्ड पाठ का समापन दोपहर 1:00 बजे होगा, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मकेश बोरा ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।