समाचार शगुन उत्तराखंड
हरिद्वार पुलिस में तैनात पुलिस कांस्टेबल प्रमोद कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। प्रमोद रुड़की में रहते थे और 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे। कोतवाली झबरेड़ा में तैनात कॉन्स्टेबल चालक प्रमोद कुमार 19 -10 -26 को कोतवाली झबरेड़ा से ड्यूटी हेतु चौकी इकबालपुर जा रहे थे जो रास्ते में अचानक सैदाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण तत्काल उपचार हेतु उनको विनय विशाल चिकित्सालय, रुड़की लाया गया उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
