समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बेस अस्पताल के गेट पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार की दोपहर अस्पताल के गेट पर करीब 42 वर्षीय युवक पड़ा हुआ था। इस बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लोगों से मामले की जानकारी ली। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास लोगों से मालुमात की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक मृतक की फोटो आसपास के थानों में भेजी जा रही है।
![{"capture_mode":"AutoModule","faces":[]}](https://samacharshagun.com/wp-content/uploads/2026/08/IMG_20260804_154030-696x805.jpg)


