गुलदार व भालू की दहशत, स्कूलों के संचालन का समय बदला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

उत्तराखंड में वन्य जीवों के हमले के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पौड़ी मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों का समय बदल दिया है। जिले में आंगनबाड़ी समेत सभी सरकारी और निजी विद्यालय सुबह 9:15 बजे से अपराह्न 3 बजे ही संचालित होंगे। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिले के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। उन्होंने शिक्षा और बाल विकास विभाग को निर्देशों के अनुपालन करने को कहा है। कहा कि गुलदार और भालू के बढ़ते हमले और दहशत के कारण सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। पहले सरकारी विद्यालयों का समय सुबह 9.30 से अपराह्न 3.30 बजे था और निजी विद्यालय का 7:30 से तीन बजे था। अभी सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9:15 बजे से अपराह्न 3 बजे ही संचालित होंगे। डीएम ने हिदायत दी कि किसी भी विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र में निर्देशों का उल्लंघन मिलने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम–2005 के कार्रवाई की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *