समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
डाॅ.मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देश में जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को उपनिरीक्षक रमेश पंत, प्रभारी एनटीएफ नैनीताल द्वारा आरटीओ रोड स्थित प्राइवेट इंटरनेशनल स्कूल मुखानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को *नशा मुक्ति की शपथ दिलाई* गई तथा उन्हें समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।



