मुखानी में शराब पीकर ब्यूटी पार्लर में घुस महिला से छेड़छाड़, पुलिस मौके पर पहुंची

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी में शुक्रवार रात एक युवक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका से छेड़छाड़ कर दी। हंगामा बढ़ने युवक वाहन छोड़ फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था और उसने दुकान में मौजूद महिला के साथ सामान खरीदने के एवज में अश्लीलता और अभद्र व्यवहार किया। शोर मचने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को घेर लिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पथराव भी किया। सूचना मिलने पर मुखानी और हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के मुताबिक महिला और‌ टैक्सी चालक पहले से एक दूसरे को जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here