राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला, जनपद बागेश्वर के प्रभारी प्रधानाचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा, कैंडल मार्च निकाला

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कर्मचारी शिक्षक संगठनों की संयुक्त पहल पर शहीद पार्क लखनपुर में राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला, जनपद बागेश्वर के प्रभारी प्रधानाचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कैंडल मार्च निकाला गया। सभा की शुरुआत में दिवंगत प्रभारी प्राचार्य श्री दयानंद टम्टा की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल ने दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा दोषी को बचाने के लिए अब उसे सोशल मीडिया में मनोरोगी बताने का प्रयास हो रहा है।इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एस सी एस टी एसोशिएशन के अध्यक्ष महेंद्र आर्य ने टम्टा के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा 5 करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ उनके परिवार को सुरक्षा दिए जाने की माँग की। कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुभाष गोला ने प्रदेश के शिक्षकों एवं विद्यालयी कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।सभा में प्रभारी प्रधानाचार्य व्यवस्था के स्थान पर शिक्षकों की पदोन्नति कर पूर्णकालिक प्रधानाचार्य होने की भी वकालत की गई।
सभा के पश्चात कैंडल मार्च भी निकाला गया
इस कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा में नवेंदु मठपाल,महेंद्र आर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक नंदराम आर्य, सुभाष गोला, राजकीय शिक्षक संघ के बालकृष्ण चंद,ट्रेड यूनियन नेता रोहित रुहेला, पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र टम्टा,परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष प्रभात ध्यानी,व्यापारी नेता मनमोहन अग्रवाल,
नवीन टम्टा ,चन्द्रशेखर खैरिया,दीपा टम्टा,चम्पा टम्टा,कमलेश कोठारी,राजा राम चौहान,बलवन्त प्रसाद,कविता,
दिव्यांशी आर्य, रेनू विद्यार्थी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here