चोरों ने पुलिस लाइन परिसर में चोरी कर खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के मिनी पुलिस लाईन हल्द्वानी परिसर में धोबी शॉप में चोरी हो गई । उपनल कर्मी नबी बक्श की ओर से हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज मुकदमे में कहा है कि 22 जुलाई की रात लगभग 01:00 बजे से 02:00 बजे के बीच धोबी की दुकान में एक व्यक्ति द्वारा चोरी की गई है, चोरी करने के लिये पहले दुकान की खिड़की की जाली काटी गई एवं दुकान मे मेरा एक बैग जिसमें नकद 10,000/ रूपये एवं पेंट जो दीवार पर टंगी थी की जेब से 700/- रूपये निकालकर भाग गया, जब मैने उसको पकड़ने की कोशिश की तो उसने मुझे धक्का देकर निचे गिरा दिया एवं शॉप का दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *