समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन से जुड़े शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को डीएम कैंप में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में शिक्षक नेता मनोज तिवारी, डिकर सिंह पडियार, बंशीधर कांडपाल, कमल गिंती आदि शामिल रहे।




