समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में हल्दूचौड़ क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पेशकारपुर निवासी हरीश चंदोला (77) पुत्र भोला दत्त रोज की तरह सुबह दूध लेकर घर लौट रहे थे। एक बैंक्वेट हाल के ठीक सामने सड़क पार करते समय एक दूध के कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।



