समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में।श मुखानी से लापता बुजुर्ग का शव पांच दिन बाद हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर गांव में नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मुखानी के हिम्मतपुर, बैजनाथ निवासी 71 वर्षीय मोहन राम बीती 11 जुलाई को घर से बिना बताए चले गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। इसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई। बुधवार की रात टीपीनगर चौकी क्षेत्र के आनंदपुर के पास नहर में लाश दिखाई दी। सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पास ही स्थित घर से पहुंचे परिजनों ने मोहन राम की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से भी बीमार थे। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



