अजब-गजब: कुमाऊं में यहां एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से वायरल कर दिया छुट्टी का आदेश

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में आपदाकाल में कुछ लोग अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से आदेश जारी कर सिस्टम की दिक्कत बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही हुआ सीमांत जिले पिथौरागढ़ में अज्ञात ने एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षरों से छुट्टी का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऐसे में कई विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मामला शुक्रवार सुबह का है। जिले में सुबह के समय मौसम ठीक होने पर स्कूलों में अवकाश की घोषणा नहीं की गई। एक व्यक्ति ने एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर स्कूलों में अवकाश का पत्र तैयार कर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। कुछ ही देर में यह पत्र कई विद्यार्थियों और अभिभावकों के फोन पर पहुंच गया। ऐसे में कई विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचे। फर्जी पत्र ने बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिया। जिन विद्यार्थियों तक यह पत्र नहीं पहुंचा सिर्फ उन्हीं ने स्कूल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि एसडीएम ने आदेश को फर्जी बताते हुए इसकी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो संबंधित का पता चला। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने कहा कि फर्जी पत्र जारी करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here