आरटीओ ने प्राइवेट बाइक को रैपिडो में चलाने पर कार्रवाई की, छह मोटरसाइकिलें सीज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सीएम हेल्पलाइन और हल्द्वानी के विभिन्न प्लेटफार्मों से प्राप्त शिकायतों के क्रम में आज रैपिडो ऐप द्वारा संचालित प्राइवेट वाहनों द्वारा सवारियों को किराए के आधार पर ले जाने के संदर्भ में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी संभाग श्री अरविन्द पांडेय के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आज दिनांक 9/7/2026 को परिवहन कर अधिकारी श्री जगदीशचंद्र और उनकी टीम के द्वारा प्रवर्तन कार्य के दौरान 6 प्राइवेट मोटरसाइकिल वाहन सीज किए गए l
1- UK04AS2734
2- UK04AN0592
3-UK04AE7399
4-UK04AF0225
5-UK04AT2296
6-UK04AR3279। आज के इस अभियान में परिवहन आरक्षियों को
सादे ड्रेस में रैपिडो ऐप के माध्यम से बुकिंग कर ऐसे मोटरसाइकिल वाहनों पर कार्रवाई की गई जो किराए के आधार पर इस ऐप से लोगों को बुकिंग के आधार पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर छोड़ने का कार्य कर रहे थे। यह पूरी तरह अनधिकृत है। कोई व्यक्ति अपने निजी वाहन जिसकी नंबर प्लेट सफेद कलर की बैकग्राउंड पर काले अक्षर से नंबर लिखा हुआ है, ऐसे वाहन किसी भी दशा में किराए के आधार पर व्यावसायिक प्रकार से संचालित नहीं हो सकते।केवल पीली (प्लेट) बैकग्राउंड पर काले अक्षर से लिखी हुई नंबर प्लेट वाले वाहन ही कामर्शियल प्रयोग में लाए जा सकते हैं, किन्तु ऐसा देखा जा रहा है कि विभिन्न प्रकार के एप के माध्यम से लोग अपनी प्राइवेट निजी वाहनों का प्रयोग कमर्शियल वाहन के रूप में किराए के आधार पर सवारी ढोने का काम कर रहे हैं।, जो कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत अवैध है और इन पर भारी भरकम जुर्माने का प्रावधान है। आपके पत्र एवं चैनल के माध्यम से सभी निजी वाहन स्वामियों एवं चालकों से मेरी अपील है कि वे किसी भी दशा में अपने निजी वाहन का प्रयोग किराए के आधार पर न करें। यह उनके निजी प्रयोग के लिए है और इसे इसी सीमा तक संचालित करें। अन्यथा की दशा में उनका पंजीयन निलंबित या निरस्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here