आईटीआई में अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान
कौशल विकास व्यावसायिक शिक्षा के तहत उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में छात्र छात्राओं के लिए रोजगार एवं स्वत रोजगार हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
राजकीय आईटीआई बेतालघाट, नैनीताल में कार्यरत उप नोडल अधिकारी (प्रवेश समिति) कुमाऊं मंडल राजेंद्र पांडे ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं राजकीय आईटीआई से विभिन्न व्यवसायों से प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वो ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं।
साथ ही राजेंद्र पांडे ने जानकारी दी – कुमाऊं मंडल के 37 आईटीआई में विभिन्न व्यवसाय में (ड्यूल ट्रेनिंग ऑफ सिस्टम) दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली योजना प्रारंभ की गई है इसमें यदि प्रशिक्षार्थी एक वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त करता है तो वह 6 माह चयनित कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगा और यदि प्रशिक्षार्थी द्वि वर्षीय कोर्स करता है तब वह एक वर्ष अपने आईटीआई में एवं 1 वर्ष प्रशिक्षार्थी कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।
इससे प्रशिक्षार्थी को यह फायदा होगा की कंपनी में प्रशिक्षण अवधि के दौरान वह प्रशिक्षण के साथ-साथ कंपनी के तौर-तरीके, नियम, समय का महत्व , व्यवहार, अनुशासन एवं कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेगा, साथ ही प्रशिक्षार्थी को संबंधित कंपनी के द्वारा के द्वारा नियमानुसार मानदेय भी दिया जाएगा। इससे प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद उसे रोजगार करने में कोई परेशानी नहीं होगी। उप नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे के अनुसार प्रशिक्षार्थियों को संस्थान की ड्रेस संस्थान स्तर से ही उपलब्ध कराई जाती है।
साथ ही पांडे ने बताया प्रतिवर्ष संस्थान परिसर में रोजगार अप्रेंटिस मेला का आयोजन किया जाता है जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों को संस्थान स्तर से ही अप्रेंटिस रोजगार प्राप्त हो जाता है।
स्वत रोजगार के लिए समय-समय पर संस्थानो में जिला उद्योग केंद्र एवं एमएसएमई एवं बैंक के अधिकारियों को आमंत्रित किया जाता है, उनके द्वारा बताया जाता है प्रशिक्षार्थियों को अभ्यर्थी बैंक द्वारा दिए जाने वाले ऋण संबंधी जानकारी प्राप्त कर लाभार्थी बन सकता है और स्वत रोजगार कर पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोक सकता है।
साथ ही अग्नि वीर भर्ती परीक्षा में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को नियमानुसार वरीयता भी मिलती है।
उप नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे महत्वपूर्ण तिथियां के बारे में बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 तक, ऑनलाइन आवेदन पत्र का संशोधन 22 से 25 जुलाई 2026 तक, मेरिट सूची का प्रकाशन 26 जुलाई 2026 को, विकल्प भरने की तिथि 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक, प्रथम काउंसलिंग हेतु व्यवसाय /संस्थान की तिथि प्रकाशन 04 अगस्त 2026 को एवं अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश की तिथि 04 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक रहेगी।
अत: अभिभावक एवं समस्त छात्र छात्राओं जो कौशल विकास के माध्यम से राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं वह किसी भी कार्य दिवस में नजदीकी राजकीय आईटीआई में जाकर या आईटीआई की वेबसाइट वीपीपी उत्तराखंड से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here