नथुवाखान में किसान ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, खोपड़ी उड़ने से मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में नथुवाखान क्षेत्र में किसान मोहन सिंह बिष्ट ने खुद की लाइसेंसी एक नाली बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसान ने अपने पैरों में बंदूक फंसाने के बाद गले की ओर गोली चलाई, इससे उसकी खोपड़ी उड़ गई। घटना बीती बुधवार सुबह की है। किसान ने घर पर ही यह कदम उठाया। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या से जुड़ा है। घटना के दौरान घर पर परिजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here