समाचार शगुन उत्तराखंड
चंपावत जिले के टनकपुर के बूम रेंज में दो युवा नदी के तेज बहाव में बह गए। जानकारी के मुताबिक करीब 2:45 बजे बूम रेंज में शारदा नदी पर 18 वर्षीय नैतिक सक्सेना निवासी वार्ड नंबर तीन निकट इंग्लिश वाइन शॉप, टनकपुर और 20 वर्षीय तरुण सक्सेना निवासी वार्ड नंबर तीन वर्मा लाइन टनकपुर नहाने गए थे। इस दौरान वह शारदा नदी के तेज बहाव में डूबने लगे। इससे पहले की उनको कोई बचा पाता वह बहाव में ओझल हो गए। सूचना के बाद एसडीआरएफ, अग्निशमन और पुलिस टीम खोज बचाव में जुट गई है। बताया गया कि चार युवकों ने नदी के पास खाना भी बनाया। इसके बाद वे नहाने गए थे। समाचार लिखे जाने तक युवकों की तलाश जारी थी।



