समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी के सुभाषनगर बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ता का बिल तीन लाख रुपये आने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर यूपीसीएल के एसडीओ उज्जवल भास्कर मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। हंगामा तब बढ़ा हो गया जब यूपीसीएल की टीम मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। बताया गया कि महिला उपभोक्ता का बिल 2601 रूपए देना था जो लापरवाही से तीन लाख आ गया।



