समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी कॉलेज के गेट के सामने भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति डिवाइडर पार करने के दौरान डिवाइडर में फंसकर रोड की दूसरी तरफ गिर पड़ा और इसी दौरान नैनीताल की ओर से आ रहे मैक्स वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वाहन चालक चंदन ने बताया कि वह लमगड़ा की ओर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था इसी दौरान एमबीपीजी कॉलेज के सामने से डिवाइडर क्रॉस करने के दौरान यह व्यक्ति गिर पड़ा और उसके वाहन की चपेट में आ गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि मौके पर बना रहा और उसने पुलिस कार्रवाई में मदद की। पुलिस चालक और वाहन को अपने साथ कोतवाली ले गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहे हैं खबर लिखे जाने तक मृतक के शिनाख्त नहीं हो सकी थी। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।



