तमंचे और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रवि नेगी गिरफ्तार

समाचार शगुन उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा *श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर* के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रवि नेगी निवासी इन्द्रा कॉलोनी, कोतवाली रामनगर, उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिस पर अभियुक्त द्वारा कूटरचित तरीके से फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर प्रयोग किया जा रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 317(3)/340 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here