चेन स्नेचिंग कर रामनगर में छिपा बदमाश गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं सत्यापन अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। आज दिनांक 15.05.2026 को शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधनचौड़ क्षेत्र में *सत्यापन अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता* हुआ दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने पहले अपना नाम *शाबाज उर्फ सोनू निवासी पहाड़गंज दिल्ली* बताया, लेकिन बाद में खुद को नजीमाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी बताने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर* पुलिस टीम द्वारा उसे पूछताछ हेतु कोतवाली लाया गया। गहन पूछताछ में उसने बताया कि वह मूल रूप से नजीमाबाद उ0प्र0 का निवासी है तथा दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में ड्राई क्लीन की दुकान चलाता है। उसने *कुछ दिन पूर्व दिल्ली के सफदरजंग इलाके में चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम* दिया था और दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। *गिरफ्तारी से बचने के लिए वह रामनगर में छिपकर रह रहा था। थाना सफदरजंग दिल्ली से जानकारी करने पर पता चला कि अभियुक्त *शाबाज उर्फ सोनू* के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में *लूट एवं चैन स्नैचिंग के 13 मुकदमे* दर्ज हैं। थाना सफदरजंग में दर्ज *मु0अ0सं0-124/2026 धारा 304 बीएनएस में भी वह वांछित* चल रहा था। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस रामनगर पहुंची और अभियुक्त को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय रामनगर में ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त होने के बाद दिल्ली पुलिस अभियुक्त को अपने साथ दिल्ली ले गई। इस पूरी कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता सराहनीय रही।

*पुलिस टीम*
• SI गणेश जोशी
• कांस्टेबल नवीन पांडे
• कांस्टेबल जसवीर
• कांस्टेबल महबूब

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement