जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मेडिकल कैंप में 150 रोगियों का उपचार कर दवा बांटी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी । आज दिनांक 8/ 5 / 2026 को राजपुरा स्थित आश्रय स्थल में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/ डिस्ट्रिक जज श प्रशांत जोशी एवं सचिव/सिविल जज पारुल थपलियाल के आदेशानुसार पैरा लीगल वॉलंटियर उमा भंडारी द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरपर्सन नवनीत राणा के सहयोग से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।‌स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हुआ एवं दवाओं का वितरण हुआ, जिसमें डॉ अंशुमान राय (आर्थोपेडिक सर्जन ) एवं डॉ.आशिमा राय (फिजिशियन) एवं डॉ प्रखर भट्ट (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप में एडवोकेट सहर्ष पाण्डेय राजपुरा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू, ध्रुव कश्यप, मुन्नी कश्यप रेड क्रास जिलाध्यक्ष नवनीत राणा, पैरा लीगल वालंटियर, उमा भंडारी और रीता पंतोला एवं वरिष्ठ पत्रकार ओपी पाण्डेय ने कैंप प्रतिभागियों का सहयोग किया। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 150 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण और परीक्षण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here