मुखानी नहर कवरिंग रोड पर बाइक सवार बदमाश महिला की चेन लूटकर फरार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाश पालीशीट निवासी नीता शाह के गले से साढ़े तीन तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिटी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात मुखानी काठगोदाम नहर कवरिंग रोड पर एक बैंकट हाल के पास हुई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *