अल्मोड़ा में यहां कार खाई में गिरी, तीन की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं में अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर गुरुवार 7 मई को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव में जुट गई। बताया गया कि ये लोग जागर लगाने के बाद लौट रहे थे।

ये हैं मृतक

मृतकों में भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत और कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत हैं। जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here