समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के रामनगर बेलपडाव आईआरबी बटालियन का जवान दिलीप सिंह बिष्ट संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उनकी पत्नी ने चोरगलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि वह बीते दो महीने से ड्यूटी से गायब हैं। बीती नौ मार्च की सुबह कुछ देर के लिए वह ग्राम भगवतपुर दौलतपुर गौलापार स्थित घर आए थे और ड्यूटी में जाने की बात कहकर चले गए। उनका मोबाइल फोन बंद होने से संपर्क नहीं हो पाया। 24 मार्च को पुलिस विभाग की ओर से मिले पत्र के माध्यम से पता चला कि वह ड्यूटी स्थल पर नहीं हैं। उसे विभागीय कार्यवाही के बाबत दो पत्र प्राप्त हुए हैं। चोरगलिया थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।



