टांडा जंगल में हाथी ने महिला को पटक-पटक मार डाला

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के लालकुआं में टांडा जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को फिर हाथी ने एक महिला को मार डाला। झा कालोनी पंतनगर निवासी 76 वर्षीय मैना देवी पत्नी बाबू लाल जंगल में जलौनी लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचलकर मार डाला। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गयी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here