उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, आने वाले कुछ दिन गर्मी से मिलेगी राहत

समाचार शगुन डेस्क हल्द्वानी 

उत्तराखंड में अप्रैल के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। जहां कुछ दिन पहले तक मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा था, वहीं अब बारिश, ओलावृष्टि और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मौसम सुहावना हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण राहत भरा मौसम एक-दो दिन नहीं बल्कि मई के पहले सप्ताह तक बना रह सकता है। आने वाले 3 से 4 दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई गई है। पारा भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here