पेट्रोल डालकर सैलून फूंकने का प्रयास, भीतर सो रहे थे लोग, उपद्रवी सीसीटीवी में हुआ कैद, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के कोटाबाग विकासखंड में अराजक तत्व ने हेयर सैलून की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गनीमत रही कि दुकान के भीतर सो रहा पूरा परिवार समय रहते जाग गया और बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से रामपुर, दड़ियाल निवासी जुल्फिकार अली मोहम्मद  पिछले लगभग 15 वर्षों से कोटाबाग बाजार में हेयर सैलून की दुकान चला रहे हैं। जुल्फिकार अपने परिवार के साथ दुकान के पिछले हिस्से में बने कमरे में ही रहते हैं। बीती रात्रि लगभग 1:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के शटर के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। उस समय जुल्फिकार, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे। धुएं और गर्मी से परिवार की नींद खुली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here