समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के काठगोदाम क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत भदयूनी में विवाह समारोह से लौट रहे युवक को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया। गांव निवासी कमल बिष्ट (30) पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट बीते बृहस्पतिवार को विवाह समारोह से लौट रहा था। बताया गया कि वह भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट का चचेरा भाई बताया गया है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची।



