समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इस मौके पर सिंचाई विभाग के एसई कार्यालय और जमरानी बांध परियोजना के डीजीएम का घेराव किया। उनका कहना था कि सिंचाई विभाग के अधिकारी मनमाने आदेश जारी कर रहे हैं। उन्होंने डीजीएम को खूब खरी-खोटी सुनाई। बाद में डिप्लोमा इंजीनियर्स तिकोनिया स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में धरने पर बैठे।



