समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
भारत मौसम विभाग ने उत्तराखंड में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके लिए सूचना जारी की गई है। वहीं नैनीताल जिले में बुधवार तड़के से हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जिला जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में
तहसील नैनीताल*- वर्षा हो रही है
*तहसील धारी*- वर्षा हो रही हैं।
*तहसील हल्द्वानी*- हल्की वर्षा हो रही हैं।
*तहसील कैंचीधाम*- वर्षा हो रही हैं।
*तहसील बेतालघाट* वर्षा हो रही हैं।
*तहसील खनस्यू*- हल्की वर्षा हो रही हैं।
*तहसील रामनगर*- हल्की वर्षा हो रही हैं।
*तहसील कालाढूंगी* हल्की वर्षा हो रही हैं।
*तहसील लालकुआं*- हल्की वर्षा हो रही हैं।
** विद्युत आपूर्ति** :- सामान्य
*मार्गो की स्थिति*- जनपद में समस्त मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं
*नालों की स्थिति* – सामान्य है।



