समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ दीना की ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट ,पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पूरन जोशी, डॉक्टर बंशीधर पांडे, भैरव दत्त भट्ट प्रधान अध्यापक भवन गुणवंत एवं भावना भंडारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया गया|
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी, प्राथमिक, जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की लोगों द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गई|
आज के कार्यक्रम में विकासखंड के वरिष्ठ शिक्षक डिकर सिंह पडियार, हेमवती नंदन दुर्ग पाल, ललित बिष्ट, रविंद्र अधिकारी, मदन बर्थवाल, सुमन बिष्ट, अमित जोशी, विजय कपिल, देवेंद्र बिष्ट, कृष्ण नैनवाल, कमला पाठक, ज्योति जोशी, रेखा बिष्ट, नीम जनोटी, कविता दुर्गापाल, दीपा बिष्ट सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अभिभावक मौजूद रहे| प्रधानाध्यापक भुवन गुणवंत ने विद्यालय की प्रगति आख्या एवं आगामी कार्यक्रम प्रस्तुत किए और इस कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ने हेतु प्रयास पर प्रकाश डाला | भावना भंडारी प्रधानाध्यापिका द्वारा नवीन सत्र में सभी ग्रामीणों का आह्वान किया कि अपने-अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूल में कराने का आह्वान किया| कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी जी द्वारा विद्यालय द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय के अध्यापकों की भी सराहना की गई उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय लगातार उन्नति कर रहा है हमारे विद्यालय में पढ़ाई का स्तर भी ठीक है एवं अध्यापक समय पर आते है एवं समय पर जाते हैं हम शिक्षकों की कार्य प्रणाली एवं व्यवहार व कार्यो से संतुष्ट हैं| कार्यक्रम का संचालन करते हुए विकासखंड हल्द्वानी के वरिष्ठ शिक्षक डिकर सिंह पडियार द्वारा इस कार्यक्रम को एक अनोखा एवं छात्र ,विद्यालय, अभिभावकों को आपस में जोड़ने वाला कार्यक्रम बताया इस कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को सरकारी स्कूल में जोड़ने की एक पहल की जा रही है ताकि सभी अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में नामांकन करा कर सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीब एवं गांव के लोग उठा पाए, उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा नि:शुल्क रूप से शिक्षा देने के साथ ही नि:शुल्क ड्रेस, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, मध्याहन भोजन योजना, विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं, छात्रों में अंतर निहित क्षमताओं को कुकर ने हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं छात्रों को प्रतियोगिताएं परीक्षाओं में प्रतिभाग करने हेतु अवसर प्रदान करने का अवसर के साथ ही अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जिसका लाभ प्रत्येक गांव वालो को लेना चाहिए| अंत में दोनों विद्यालयों की प्रधानाध्यापकों द्वारा उपस्थित सभी जनों का सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित करती हुई आज की वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उमंग का समापन की घोषणा की गई|



