यूकेडी की बैठकों का दौर हुआ तेज, रामनगर में पदाधिकारी बनाए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आज 17 मार्च रामनगर 61 विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ड्राइव एंड डिलाइट रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महामंत्री राकेश चौहान ने किया। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारी श्री भुवन सिंह बिष्ट (केंद्रीय संगठन मंत्री) तथा आयुष रावत (युवा केंद्रीय मीडिया प्रभारी) श्याम सिंह नेगी (केंद्रीय सचिव), ललित अधिकारी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोठ रानीखेत, हरीश रोतेला  जिला महामंत्री रानीखेत, गोपाल सिंह बिष्ट ( सल्ट विधानसभा अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ) एवं भुवन सत्यवली (ग्राम प्रधान बमन गांव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत कई नए साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई तथा विभिन्न पदों की जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं। इसमें रामनगर नगर अध्यक्ष  महेश करगेती, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, मालधन चौड ब्लॉक अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जीना, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष किशन लाल को बनाया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड क्रांति दल को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और उत्तराखंड की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। संगठन के सभी कार्यकर्ता मिलकर उत्तराखंड क्रांति दल का परचम पूरे प्रदेश में लहराने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here