पुल से नदी में कूद रही विधवा को पत्रकार ने बचाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनभूूलपुरा रेलवे क्रासिंग के पास वाले गौला पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली तीन बच्चों की मां को वरिष्ठ पत्रकार भूपेश कन्नौजिया ने बचा लिया। मामला बीते शुक्रवार 13 मार्च की दोपहर का है। जानकारी के अनुसार टनकपुर रोड गौला गेट निवासी महिला के पति का 10 साल पहले निधन हो गया था। उसकी तीन पुत्रियां हैं और वह घरों में झाड़ू पोछा कर परिवार का भरण पोषण करती है। बीते 15 दिन से उसे काम नहीं मिला था। आर्थिक तंगी के कारण वह आत्महत्या करने पहुंची थी। पत्रकार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बचा लिया गया। बाद में बनभूूलपुरा थाने में महिला दरोगा ने उसकी काउंसलिंग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here