देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान-2026 में दून कॉन्वेंट स्कूल की टीमों ने जीता प्रथम पुरस्कार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित एमआईईटी कुमाऊं कैंपस में अमर उजाला एवं एमआईईटी कुमाऊ द्वारा शुक्रवार 020 फरवरी को आयोजित देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान-2026 के अंतर्गत आयोजित लिटिल साइंटिस्ट अवॉर्ड में दून कॉन्वेंट स्कूल की दो टीमों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। दून कॉन्वेंट स्कूल की दो नवाचारपूर्ण परियोजनाएँ — ‘सरूली गुड़िया’ और ‘देवभूमि नमक’ — ने अलग-अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों ही परियोजनाओं को निर्णायक मंडल द्वारा उनकी रचनात्मक सोच, सामाजिक उपयोगिता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए विशेष रूप से सराहा गया। सरूली गुड़िया’ परियोजना टीम में लक्षिता जोशी, नव्या गुप्ता, कामिनी अधिकारी और माही कुँवर शामिल रहीं, जिन्होंने अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं ‘देवभूमि नमक’ परियोजना पर कार्य करने वाली दून कॉन्वेंट स्कूल की छात्राएँ — अलवीरा, अनुष्का, मानवी बिष्ट और आँचल पांडेय — ने भी अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद् एवं प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों और शिक्षक कन्नू दर्मवाल का विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्णा जोशी तथा निदेशक श्री पल्लव शाह ने विद्यालय में स्वागत किया। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य श्री कृष्णा जोशी ने कहा कि इस प्रकार की सफलताएँ विद्यार्थियों में नवाचार, विज्ञान और शोध के प्रति रुचि को और अधिक प्रोत्साहित करती हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी, डायरेक्टर पल्लव शाह, गीता जोशी, कन्नू दर्मवाल सहित विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here