समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
कुमाऊं में जल संस्थान में तैनात सहायक अभियंता ललित मोहन पांडेय को रिटायरमेंट पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर जल संस्थान के एई चंदन देवड़ी, प्रमोद पांडेय, हरीश पंत, अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय आदि मौजूद रहे। हल्द्वानी में तैनाती के दौरान सहायक अभियंता पांडे ने उल्लेखनीय कार्य किए। यहां से उनका तबादला ऊधमसिंहनगर जिले में हो गया था।



