समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी बाजार में फिर चोर सक्रिय हो गए हैं। एक ही दिन शाम के समय खरीदारी करने बाजार पहुंची दो महिलाओं के मोबाइल अज्ञात चोरों ने पार कर दिए।
कालाढूंगी रोड सावित्री कालोनी निवासी दुर्गा भोसले ने मंगलपड़ाव चौकी में तहरीर देकर कहा कि 30 जनवरी की शाम चार बजे वह सब्जी खरीदने आईं थी। सब्जी खरीदते वक्त उनका मोबाइल चोरी हो गया। इधर, 30 जनवरी को सदर बाजार में खरीदारी करने पहुंची बिठौरिया निवासी दीक्षा देऊपा का भी मोबाइल स्वेटर की जेब से चोरी हो गया। उन्होंने भी मंगल पड़ाव चौकी में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।



