पुलिस ने मोटाहल्दू के बिट्ट और राजपुरा के सुशील को शराब समेत गिरफ्तार किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी तथा मुक्तेश्वर पुलिस की कार्यवाही,*

*कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने 58 पाउच देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु सभी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

उक्त के क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.01.2026 को चैकिंग के दौरान गौला गेट चौकी क्षेत्र राजपुरा से *एक व्यक्ति को 58 पाउच माल्टा स्पेशल मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।*

उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न0 35/2026 धारा- 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

*नाम पता अभियुक्त*
सुशील कुमार निवासी वार्ड नं0 12 राजपुरा कोतवाली हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 35 वर्ष ।

*बरामदगी* – 58 पाउच माल्टा स्पेशल मसालेदार देशी शराब,

  1. *पुलिस टीम*
    1- उ0नि0 कृष्णा गिरी
    2- कानि0 विजय भारद्वाज

 

 

*मुक्तेश्वर पुलिस ने 92 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,*

 

*पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा* के मार्गदर्शन, *पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री जगदीप नेगी* के नेतृत्व में मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा दिनांक 29 .01. 2026 को चेकिंग के दौरान *एक व्यक्ति को 92 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में थाना मुक्तेश्वर में मुकदमा एफ0आई0आर0 नंबर 03/26 अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई

*नाम पता अभियुक्त*

बिट्टू मौर्य निवासी किशन पुर सुकूनिया, मोटाहल्दू, जनपद नैनीताल उम्र 29 वर्ष,

*बरामदगी*

92 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब,

*पुलिस टीम*
▪️ उ0नि0 हरि राम
▪️का0 अशोक कुमार
▪️का0 सुरेंद्र सिंह

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here