समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के नेतृत्व में नशे को जड़ से समाप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है नैनीताल पुलिस,*
*रामनगर पुलिस ने 05 किलो 320 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,*
*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु सभी प्रभारियों को अभियान चलाकर अवैध रूप से नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
उक्त क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, *क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.01.2026 को चेकिंग के दौरान *दीपक प्रकाश उर्फ अधौरी पता जोगीपुरा थाना रामनगर नैनीताल उम्र 31 वर्ष को शक्तिनगर पूछड़ी रामनगर क्षेत्र से *05.320 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में *कोतवाली रामनगर* में एफआईआर न0- 28/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
*पुलिस टीम*
▪️उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
▪️ अ0उ0नि0 तालिब हुसैन,
▪️कानि0 महबूब आलम,
▪️कानि0भूपेन्द्र सिंह
▪️कानि0 संजय कुमार



