समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अवैध कारोबार में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, *एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल* के पर्यवेक्षण व *प्रभारी निरीक्षक चोरगालिया श्री हरपाल सिंह* के नेतृत्व में *चोरगलिया पुलिस* को अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 15.01.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *अभियुक्त प्रिंस सिंह निवासी ग्राम परसरामपुर थाना-चोरगलिया जनपद नैनीताल उम्र-23 वर्ष को *62 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।*
उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध *थाना चोरगालिया में FIR NO- 05/26 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम* पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तारी*
प्रिंस सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी ग्राम परसरामपुर थाना चोरगलिया जनपद नैनीताल उम्र-23 वर्ष,
*बरामदगी*
62 पाउच अवैध कच्ची शराब
*गिरफ्तारी टीम*
▪️अ0उ0नि0 मनजीत सिंह
▪️हे0का0 जगदीश सिंह
▪️ का0 राजेश सिंह



