पति से विवाद के चलते मायके में रह रही महिला का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया। महिला का वीडियो उसके पति ने ही वायरल किया है। जब महिला को इसका पता चला तो वह सकते में आ गई। महिला ने अपने पति की इस हरकत की शिकायत पुलिस से की है। हरिद्वार जिले के रुड़की में सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी कुछ साल पहले क्षेत्र के ही निवासी एक युवक से हुई थी। महिला का पिछले कुछ समय से अपने पति से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते ही महिला मायके में रह रही है। आरोप है कि बुधवार सात जनवरी को महिला के पति ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। यह वीडियो जब उसके परिचितों ने इंस्टाग्राम पर देखे तो वह सकते में आ गए। उन्होंने इसकी जानकारी महिला को दी। इसके बाद महिला ने भी इंस्टाग्राम पर जाकर जांच पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। अश्लील वीडियो देख महिला और उसके स्वजन शर्मसार हो गए। गुरुवार आठ जनवरी को महिला सिविललाइंस कोतवाली में पहुंची और पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे बदनाम करने की धमकी दे चुका है। इसके चलते ही उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।
इंस्टाग्राम पर खुद का अश्लील वीडियो देख महिला के उड़े होश
समाचार शगुन उत्तराखंड



