गौलापार में युवक के खुद को गोली मारने के मामले में इस वरिष्ठ आईएएस अफसर को जांच अधिकारी बनाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बीती 10 जनवरी शनिवार की रात ऊधमसिंहनग के थाना आईटीआई क्षेत्र के निवासी सुखवन्त सिंह के अपनी पत्नी व पुत्र के साथ नैनीताल जिले के हल्द्वानी गौलापार के देवभूमि होटल प्रवास के दौरान की गई आत्महत्या के प्रकरण तथा घटना से पूर्व सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में मृतक द्वारा कतिपय व्यक्तियों एवं जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों पर लगाए गए गम्भीर आरोपों की निष्पक्ष जांच हेतु उत्तराखंड शासन द्वारा आयुक्त कुमाऊं मण्डल, नैनीताल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही जाँच अधिकारी से अपेक्षा की है कि उक्त घटनाक्रम एवं वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की मजिस्ट्रियल जाँच करते हुए सुस्पष्ट आख्या यथाशीघ्र शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शासन के उक्त आदेश के क्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आम जन से अपील की है कि उक्त प्रकरण के संबंध किसी भी व्यक्ति को कोई भी जानकारी, साक्ष्य आदि उपलब्ध कराने है, वह किसी भी कार्य दिवस पर उनके कार्यालय में उपस्थित होकर या दूरभाष 05942-235750 नैनीताल, 05946-225589 हल्द्वानी अथवा ईमेल comm-kum-ua@nic.in पर दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *