फेसबुक पर महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले दमुवाढूंगा के रक्षित शर्मा को पुलिस ने दबोचा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

SSP NAINITAL डॉ.मंजूनाथ टीसी ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत अपनाया सख्त रुख

Advertisement

फेसबुक पर LIVE वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गाली गलौच तथा महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज।

हल्द्वानी में रक्षित शर्मा नामक फेसबुक यूजर द्वारा लाइव के माध्यम से एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें उक्त द्वारा वाहन चलाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली गलौच तथा राह चलती महिलाओं पर अश्लील कमेंट किए जा रहे थे।

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान* लेते हुए *महिला सुरक्षा के दृष्टिगत* प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता को तत्काल कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रोफाइल संचालक रक्षित शर्मा निवासी दमुवाढूगा के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 4/26 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर उक्त को धारा 172 बीएनएस के अंतर्गत पुलिस हिरासत लिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement