राधिका ज्वैलर्स में चोरी की वारदात का खुलासा, इतने बदमाश गिरफ्तार, एसएसपी ने किया खुलासा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले की पुलिस ने बीती 19 दिसंबर को हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा किया है। रविवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। वारदात में शामिल बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चोरी हुआ 54 ग्राम सोना और 7.25 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है।‌ साथ ही घटना में शामिल बोलेरो भी बरामद हुई है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement