हल्द्वानी में रातभर सुलगती रही बैटरी की दुकान, लाखों का नुकसान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के रामपुर रोड टीपी नगर क्षेत्र में बैटरी की दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। आग का कारण तो पता नहीं चला लेकिन दुकान पूरी रात जलती रही। दुकान में रखी 50 से ज्यादा बड़ी बैटरी और कार बाइक की 40 से ज्यादा बैटरियां जल गईं। दुकान के बगल में एक वाहन की एजेंसी और दूसरी तरफ अन्य दुकानें भी थी। यदि आग दुकान से बाहर आती तो रामपुर रोड पर बड़ा हादसा हो सकता ​था। शहर के छठ पूजा सेवा समिति के उपाध्यक्ष शंकर भगत की बैटरी की दुकान रामपुर रोड पर है। शनिवार तीन जनवरी की रात आठ बजे के करीब दुकान बंद कर वह घर चले गए। सुबह छह बजे दुकान से धुआं निकलने की सूचना पर पहुंचे तो अंदर का नजारा उनके सपने तोड़ दिया। दुकान में कुछ नहीं बचा था। बैटरी और उसके रैक तक राख बन चुके थे। धधकती आग तो नहीं थी लेकिन इसकी गर्माहट और धुआं रात की कहानी बयां कर रहा था। दुकान स्वामी ने बताया कि आग पूरी रात फैली। दुकान की तीनों दीवार तथा छत काले पड़ गए थे। दुकान का रैक, 12 से ज्यादा इन्वर्टर, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पांच हजार से ज्यादा नगदी जलकर राख हो गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement