वकील के बेटे ने अपने सिर पर गोली मारी, मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के बादामावाला में शुक्रवार 19 दिसंबर को हृदयविदारक घटना सामने आई। श 20 वर्षीय युवक अंश गुप्ता ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल विकासनगर लाया गया, जहां  चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। धूलकोट स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंश गुप्ता उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता विवेक गुप्ता शहर के जाने-माने अधिवक्ता हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार अंश दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज से घर लौटा था। वह पहले अपने पिता के कमरे में गया, इसके बाद बाहर आकर सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं, जहां अंश खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके सिर पर गोली लगी थी और पास में पिता का लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ा हुआ था। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार युवक ने पिता के कमरे में बने लॉकर से रिवॉल्वर निकाली थी।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement