उजालानगर में उपद्रव करने वाले चार आरोपी चिह्नित, पुलिस ने जांच को दो टीमें बनाईं

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित उजालेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्कूल गेट पर गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हुए बवाल के तीसरे दिन भी मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को चिह्नित कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। रविवार रात हुई घटना के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में 40 से 50 लोगों के खिलाफ हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, भीड़ एकत्र करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने गोवंश के‌ अवशेष मिलने और उपद्रव और तोड़फोड़ के मामले में दो टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरी जांच के बाद ही आरोपियों के नामों का खुलासा किया जाएगा।

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement