शराब बार में फायरिंग करने वाला दमुवाढूंगा का मनीष गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

दिनांक 13.11.25 को नैनीताल जिले के थाना काठगोदाम में वादी मुकदमा कृष्ण राम कोहली निवासी दमुवाढूंगा ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी कि दिनांक 9.11.25 की रात्रि में उनके कोहली बार में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके कर्मचारियों के ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में एफ आई नंबर 146 /25 धारा 109 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त विरेन्द्र सिंह बिष्ट को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में वांछित चल रहे अन्य अभियुक्त मनीष कुमार उर्फ मिंटू निवासी हरिपुर गांगू, दमुवादूंगा काठगोदाम जनपद नैनीताल को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

*पुलिस टीम
▫️उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा
▫️कांस्टेबल भानु प्रताप

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement