एसएसपी ने की कार्रवाई, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की महिला दरोगा समेत छह लाइन हाजिर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल द्वारा *बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति एवं अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामलों में कोई भी प्रभावी कार्यवाही न होने और बढ़ती लापरवाही के दृष्टिगत कड़ा कदम उठाया गया है।

Advertisement

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल में नियुक्त कार्मिकों को आज दिनाक- 29/08/2025 को तत्काल प्रभाव से *लाइन हाजिर* किया गया है।
1. उ0नि0 मंजू ज्याला
2. हे0का0 गीता कोठारी
3. म0का0 दीपा सिंह
4. का0 महेंद्र सिंह
5. का0 मनोज यादव
6. म0का0 इंद्रा जोशी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement